अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया

पीड़ित परिवार को लंबे समय तक धमकाकर चुप रखा

अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया
दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था व सामाजिक न्याय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों को संरक्षण मिला, कार्रवाई टली और पीड़ित परिवार को धमकाया गया। डोटासरा ने इसे न्याय व्यवस्था पर गंभीर हमला बताया।

जयपुर। अजमेर में एक दलित बच्ची के बाद दरिंदगी की घटना पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि अजमेर में 15 वर्षीय दलित बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था, और सामाजिक न्याय पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जुलाई 2024 की घटना के बाद भाजपा सरकार के सरंक्षण में आरोपियों को बचाया गया और उल्टा पीड़ित परिवार को लंबे समय तक धमकाकर चुप रखा गया, लेकिन पीड़िता के गर्भवती होने पर सच्चाई सामने आई। सबसे चिंताजनक प्रश्न पुलिस की कार्यप्रणाली पर है। दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद केस अजमेर ट्रांसफर हुआ, लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के 8 महीने बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने जब समझौते से मना किया, तो उन पर जानलेवा हमला किया गया।

दोषियों को बचाने और पीड़ित को दबाने की भरसक कोशिश की गई। देश में दलित उत्पीड़न के 76 प्रतिशत मामले भाजपा शासित राज्यों में हैं, जिनमें राजस्थान शीर्ष राज्यों में शामिल है, जो इनकी दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। भाजपा के शासन में दरिंदें आजाद घूम रहे हैं, और पीड़ित न्याय के भटक रहे हैं। अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी की ये घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर हमला है।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस