निर्माण भवन में सीएस का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मची खलबली
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को एक बार फिर से औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों में खलबली मचा दी।
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को एक बार फिर से औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों में खलबली मचा दी। पंत कार्यालय खुलने के समय से पहले ही सुबह 9:18 बजे पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और गार्ड ही वहां पर मौजूद थे। चीफ इंजीनियर डीआर मेघवाल टूर थे। सीएस जैसे ही निकलने लगे तो मेघवाल भी पहुंच गए। सीई कार्यालय में काफी फ़ाइल देखकर सीएस बोले 'समय पर निस्तारण' करे। सीई मुकेश भाटी ने सीएस को फीडबैक दिया, कुछ देर रुक कर पंत फिर वापस रवाना हो गए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Jul 2026 19:02:38
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...

Comment List