सीएसटी की कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की

सीएसटी की कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

समूचे ऑपरेशन का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध)  रिछपाल सिंह एवं सीएसटी प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने किया।

जयपुर। आयुक्तालय पुलिस की क्राइम ब्रांच (सीएसटी) ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना जवाहर सर्किल (पूर्व) क्षेत्र में सक्रिय पंकज बगानानी दीपांशु इन 2 चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से 5 चोरी की बाइक बरामद की गई। इस कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल सुभाष चन्द की खास भूमिका रही, जबकि समूचे ऑपरेशन का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध)  रिछपाल सिंह एवं सीएसटी प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने किया।

घटना का खुलासा
25 अक्टूबर 2022 को सुरी के सूरज खीची ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 22 अक्टूबर की दोपहर 1:15 बजे वे इन्द्र पैलेस के पास स्थित चाय की दुकान पर रुके थे। वापस आए  तो उनकी बाइक गायब थी। मामला दर्ज हाने के बाद सीएसटी टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 

पूछताछ में किया स्वीकार 
पकड़े गए पंकज और दीपांशु ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और खर्च निकालने के लिए बाइक चुराते रहे हैं। दोनों पुरानी इमरजेंसी चाबियाँ साथ रखते, सुनसान जगह पर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते है। पूछताछ में इन्होंने जवाहर सर्किल, खजानानगर, मालवीय नगर, दुर्गापुरा व ​इंदिरागांधी नगर क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। 

 

Read More ईरान-इजराइल तनाव के बीच सचिन पायलट ने उठाए सवाल, कहा- अमेरिका की मनमानी शर्तों पर सरकार की चुप्पी समझ से परे

Tags: thief

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना