बोरे में बंद महिला का शव मिला : बदबू से हुआ खुलासा, CCTV खंगाल रही पुलिस
मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे
शास्त्री नगर इलाके में एक मकान के पोर्च में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना सुभाष कॉलोनी स्थित परशुराम पार्क के पास की, जहां शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक मकान के पोर्च से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो बोरे में महिला का शव मिला।
जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में एक मकान के पोर्च में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना सुभाष कॉलोनी स्थित परशुराम पार्क के पास की है, जहां शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक मकान के पोर्च से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो बोरे में महिला का शव मिला। सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
श्एडि. डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है और शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को बोरे में बांधकर यहां फेंका गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

Comment List