भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ता सुनवाई : मंत्री गोदारा ने कहा- 80 लाख ने छोड़ी खाद्य सुरक्षा, 72 लाख नए लाभार्थी जुड़े

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने 58 मामलों के समाधान की जानकारी

भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ता सुनवाई : मंत्री गोदारा ने कहा- 80 लाख ने छोड़ी खाद्य सुरक्षा, 72 लाख नए लाभार्थी जुड़े

खाद्य मंत्री सुमित गोदारा बोले 11 लाख आवेदन पेंडिंग, जल्द होगा निस्तारण; राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने 58 मामलों के समाधान की जानकारी दी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की सुनवाई में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के बाद दोनों मंत्रियों ने मीडिया से बातचीत कर अभियान और निस्तारण की स्थिति साझा की।

जयपुर। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा बोले 11 लाख आवेदन पेंडिंग, जल्द होगा निस्तारण; राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने 58 मामलों के समाधान की जानकारी दी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की सुनवाई में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के बाद दोनों मंत्रियों ने मीडिया से बातचीत कर अभियान और निस्तारण की स्थिति साझा की।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब 80 लाख लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है, जबकि 72 लाख नए जरूरतमंद लोगों को योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कुल लाभार्थियों में से लगभग 18 से 20 प्रतिशत लोगों ने खाद्य सुरक्षा छोड़ी, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल सका।

गोदारा ने बताया कि वर्तमान में करीब 11 लाख आवेदन लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैस सिलेंडर सब्सिडी छोड़ने की अपील के बाद देशभर में जनभागीदारी का माहौल बना और राजस्थान में भी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ा, जिससे नए पात्र लोगों को शामिल किया जा सका। इससे पहले राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सुनवाई में कुल 58 मामले सामने आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह