जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की लेटलतीफी, हैदराबाद की फ्लाइट डेढ़ घंटे तो दुबई की 10 घंटे लेट

यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों की लेटलतीफी, हैदराबाद की फ्लाइट डेढ़ घंटे तो दुबई की 10 घंटे लेट
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी उड़ानों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा। लगातार दूसरे दिन उड़ान में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी उड़ानों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा। इंडिगो और स्पाइसजेट की दो प्रमुख उड़ानें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। जानकारी के अनुसार, जयपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 12:55 बजे है, लेकिन शुक्रवार को यह फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 2:25 बजे तक रवाना हो सकेगी।

वहीं, जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस फ्लाइट का निर्धारित प्रस्थान समय शाम 6:55 बजे है, लेकिन शुक्रवार को यह करीब 10 घंटे की देरी से शनिवार तड़के 4:55 बजे तक रवाना हो सकेगी। गौरतलब है कि गुरुवार शाम संचालित होने वाली स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट भी 16 घंटे से अधिक लेट रही थी। लगातार दूसरे दिन उड़ान में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल  वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
वित्त (राजस्व) विभाग ने राजस्थान लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आदेश के...
रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
फिर से चले सोना और चांदी ऊंचाई की ओर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव  
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब