मिट्टी के काम वाले कुम्हारों को उद्योग का दर्जा देने की सदन में उठी मांग, बिश्नोई ने कहा- मिट्टी उद्योग पोकरण की पारंपरिक कला

बजट में 2000 इलेक्ट्रिक चौक और मिट्टी की मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की

मिट्टी के काम वाले कुम्हारों को उद्योग का दर्जा देने की सदन में उठी मांग, बिश्नोई ने कहा- मिट्टी उद्योग पोकरण की पारंपरिक कला

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को विधायक छोटू सिंह भाटी ने जैसलमेर में कुम्हारों के काम को मिट्टी उद्योग का दर्जा देने की मांग उठाई

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को विधायक छोटू सिंह भाटी ने जैसलमेर में कुम्हारों के काम को मिट्टी उद्योग का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रश्नकाल में विधायक छोटू सिंह भाटी ने  वेयरहाउस, धर्म कांटा और कोरियर को उद्योग का दर्जा देने को लेकर सवाल लगाया। मंत्री के के विश्नोई ने कहा कि 425 रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक और वाणिज्यिक सेवाओं को बढ़ावा दिया जाता है। औद्योगिक वाणिज्यिक सेवाओं को उद्योग की श्रेणी में स्थापित किया जाता है। राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 लेकर आई है।

विधायक छोटू सिंह भाटी ने पूछा कि पोकरण की मिट्टी से कुम्हार खिलौने बर्तन आदि बनाते हैं। सरकार के मिट्टी उद्योग का दर्जा देने का विचार करती है या नहीं। मंत्री केके बिश्नोई ने कहा मिट्टी उद्योग पोकरण की पारंपरिक कला है। रेगिस्तानी और पारंपरिक संस्कृति का समायोजन करती है। दो किस्तों में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कुम्हारों को सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट में 2000 इलेक्ट्रिक चौक और मिट्टी की मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला,  दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
ईरान की आईआरजीसी ने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना मुख्यालय पर मिसाइलें दागने का दावा किया है। यह हमला क़ेश्म द्वीप...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई विकास में तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी