मंदिर माफी की जमीनों को राष्ट्रीय संरक्षण मिलने की मांग उठी : मंत्री ने कहा- सरकार इस मामले में गम्भीरता से करेगी विचार 

कोटा सहित कई जिलों में मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे किए जा रहे

मंदिर माफी की जमीनों को राष्ट्रीय संरक्षण मिलने की मांग उठी : मंत्री ने कहा- सरकार इस मामले में गम्भीरता से करेगी विचार 

राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में मंदिर माफी की जमीनों के संरक्षण का मुद्दा उठा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में मंदिर माफी की जमीनों के संरक्षण का मुद्दा उठा। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार इस मामले में गम्भीरता से विचार करेगी और पुजारियों के मुद्दे पर भी हमारी सरकार काम करेगी।

इससे पहले विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा सहित कई जिलों में मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। महुआ में पुजारी की हत्या कर दी गई। कई जगह मंदिर माफी की जमीनों पर भूमाफिया कब्जे करने में लगे हुए हैं और पुजारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा। पुजारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर माफी की जमीनों को राष्ट्रीय संरक्षण मिलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी मामले को उठाते हुए ऐसे प्रकरण में सरकार को गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए कहा कि अजमेर में भी मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे की शिकायतें आती रहती हैं। सरकार इस मामले में ठोस कदम उठाते हुए उचित कार्यवाही करे। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार ने 70 साल में मंदिरों के विकास के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। पुजारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। मंदिरों में भोग राशि में भी बढ़ोतरी की है। कोर्ट भी मंदिर माफी की जमीनों को लेकर आदेश दे चुका है कि इन जमीनों का बेचान नहीं हो सकता। जमीनों पर कब्जे मामलों में सरकार ठोस कदम उठाएगी।

 

Read More साध्वी प्रेम बाईसा मृत्यु प्रकरण : मौत के पीछे सस्पेंस, एसआईटी-एफएसएल ने आश्रम से साक्ष्य जुटाए    

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग