बेटे के रील बनाने के विवाद पर बोले डिप्टी सीएम बैरवा- गाड़ी में बैठकर घुमाना गलत बात नहीं

बेटा 18 साल से छोटा है, और वह सिर्फ गाड़ी में बैठा था

बेटे के रील बनाने के विवाद पर बोले डिप्टी सीएम बैरवा- गाड़ी में बैठकर घुमाना गलत बात नहीं
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार को मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में कहा कि गाड़ी में बैठकर घुमाना कोई गलत बात नहीं है।

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार को मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में कहा, "गाड़ी में बैठकर घुमाना कोई गलत बात नहीं है। मेरा बेटा 18 साल से छोटा है, और वह सिर्फ गाड़ी में बैठा था, गाड़ी चला नहीं रहा था। इस मामले को बेवजह तूल देना गलत है।" बैरवा यह बयान राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन के बाद दे रहे थे।

सरकार व्यापारियों के साथ
डॉ. बैरवा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि व्यापारी स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार व्यापारियों के साथ है और राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए फूड इंडस्ट्री को आमंत्रित किया है। बैरवा ने मंडी टैक्स और कृषक कल्याण शुल्क पर व्यापारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भी वादा किया।

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने भी अपने संबोधन में मांग की कि राज्य के बाहर से आने वाले तिलहन, दलहन और अनाज पर मंडी शुल्क हटाया जाए, और राज्य में मंडी शुल्क तथा कृषक कल्याण शुल्क में कमी की जाए। सम्मेलन में पूरे राजस्थान से दाल, तेल, मसाला और रोलर फ्लोर मिल के प्रमुख व्यवसायी उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद