जयपुर में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ - शहर एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

जयपुर में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ - शहर एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये देशराज यादव उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ शहर, जयपुर एवं अरूण प्रताप सिंह निरीक्षक, सहकारी समितियाँ, जयपुर को परिवादी से 5 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है।

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये देशराज यादव उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ शहर, जयपुर एवं अरूण प्रताप सिंह निरीक्षक, सहकारी समितियाँ, जयपुर को परिवादी से 5 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कॉपरेटिव सोसायटी के किरायेशुदा कार्यालय पर सहकारिता विभाग की टीम द्वारा डाली गई रेड की कार्यवाही में मदद करने की एवज में देशराज यादव उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ शहर, जयपुर एवं अरुण प्रताप सिंह निरीक्षक, सहकारी समितियाँ, जयपुर द्वारा 20 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।


जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक रघुवीर शरण द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये देशराज यादव पुत्र रामजीलाल यादव निवासी 15 सरस्वती नगर -ए गैटार रोड़, मालवीय नगर, जयपुर हाल उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ शहर, जयपुर एवं अरूण प्रताप सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी फ्लेट नं0 808, आशियाना ग्रीन वुड, जगतपुरा, जयपुर हाल निरीक्षक, सहकारी समितियाँ, जयपुर को परिवादी से 5 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा शिकायत करने से पूर्व ही परिवादी से 5 लाख रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर चुके थे।

Read More आग का कटला : आंसुओं का कॉम्प्लेक्स, आग से जले सामान को देख रोते रहे व्यापारी

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
ईरान पर आर्थिक शिकंजा और कसने के संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट के मुताबिक 23 सितंबर तक ईरानी...
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची
असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त