बीजेपी द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी देश की आशा और अपेक्षा का केंद्र : गहलोत

बीजेपी राहुल गांधी की सफल अमेरिका यात्रा से हताश

बीजेपी द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी देश की आशा और अपेक्षा का केंद्र : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी अब देश की आशा एवं अपेक्षा का केन्द्र बिन्दु बन गए हैं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा द्वारा 15-20 सालों तक बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी अब देश की आशा एवं अपेक्षा का केन्द्र बिन्दु बन गए हैं। इससे भाजपा इतनी हताश और आक्रामक हो गई है कि देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के नेता खुलेआम राहुल गांधी की हत्या करने की बातें कर रहे हैं। ऐसे बयानों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुप्पी हैरान करने वाली है। यह दिखाता है कि अपनी सत्ता कायम रखने के लिए भाजपा किस हद तक जा सकती है।

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और इस यात्रा को लेकर देशभर में अफवाह फैलाने लग गई है। लोकसभा चुनावों में संविधान बदलने एवं आरक्षण हटाने के इरादे लेकर गई भाजपा को जनता ने अच्छा सबक सिखाया इसके बावजूद भाजपा आरक्षण पर झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि समाज में समानता लाने के लिए आरक्षण जरूरी है एवं आवश्यकता के अनुरूप इसकी सीमा भी बढ़ानी चाहिए।

राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे वो अंजाम तक लेकर जाएंगे और भाजपा के आरक्षण से खिलवाड़ करने के इरादे को कभी पूरे नहीं होने देंगे। भाजपा देश को गुमराह करने का प्रयास अब बंद कर दे क्योंकि देश समझता है कि राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में बोले गए एक-एक शब्द का अर्थ क्या है और इसके पीछे राहुल जी की क्या भावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मटका गरीबों का धन्वन्तरि : बाजारों में विभिन्न तरह के मटकें-सुराही लोगों को कर रहे आकर्षित मटका गरीबों का धन्वन्तरि : बाजारों में विभिन्न तरह के मटकें-सुराही लोगों को कर रहे आकर्षित
इसके अलावा मिट्टी से बनीं पानी की बोटल भी आकर्षण का केन्द्र है, जिनकी कीमत 80 से 200 तक रुपए...
आज का भविष्यफल     
रेल यातायात प्रभावित : यार्ड आधुनिकीकरण कार्य के कारण मार्ग परिवर्तित
आईपीएल पर सट्टा : पांच गिरफ्तार, उपकरणों समेत विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का इंडिया कनेक्शन: उषा वेंस चिलुकुरी के माता-पिता आंधप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले से ताल्लुक रखते हैं
उपराष्ट्रपति वेंस के दौरे के दौरान विशेष होगी यातायात व्यवस्था, परीक्षार्थी अतिरिक्त समय लेकर चलें
सिविल सर्विसेज डे : आईएएस बनने का क्रेज पांच गुना बढ़ा, 1% का ही होता है चयन