सब लोगों की मेहनत के बाद भी रह गई कुछ कमियां, स्वीकार करना पड़ेगा: पायलट

सब लोगों की मेहनत के बाद भी रह गई कुछ कमियां, स्वीकार करना पड़ेगा: पायलट

पायलट ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि राजस्थान में इस बार सरकार दोबारा बने। सब लोगों ने मेहनत की बावजूद उसके कुछ कमियां रही। इन कमियों को स्वीकार करना पड़ेगा।

जयपुर। पीसीसी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत की। पायलट ने कहा कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस की यह परंपरा रही है कि बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाए। नेता प्रतिपक्ष के लिए भेजे प्रस्ताव में आलाकमान को विधायक दल के नेता के नाम के लिए अधिकृत किया। पार्टी सत्ता में हो या विपक्ष में आज की बैठक में नेता के नाम का सवाल आया। आज की बैठक तो इसी प्रस्ताव को लेकर थी। अब अलग-अलग विधायकों से नेता चर्चा कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों और हर के कारणों की राय ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। हमें उम्मीद थी कि राजस्थान में इस बार सरकार दोबारा बने। सब लोगों ने मेहनत की बावजूद उसके कुछ कमियां रही। इन कमियों को स्वीकार करना पड़ेगा। क्या कमियां रही और कामयाबी  के लिए क्या सुधार हो इसपर लंबी चर्चा की जरूरत है। आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ कैसे विकल्प बन सकती है। तेलंगाना में शानदार जीत पार्टी की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अगर जनता का मन जीत पाते हैं तो चुनाव जीत पाते हैं। राजस्थान की परंपरा पुरानी परंपरा है कि सत्ता बदलती है। हमारा प्रयास था कि हम सत्ता में वापसी करें। अभी भी हम मजबूत होकर जनता की आवाज बनकर पब्लिक के बीच में रहेंगे और आगे के कारणों पर जाकर मेहनत करेंगे। 25 सितंबर की घटना को लेकर कहा भूत में नहीं जाना चाहता। हमें भविष्य की बात करनी है जल्दी पार्टी निर्णय लेगी कि आगे किस तरह से रास्ता तय किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह