विस्तृत सैटेलाइट आधारित वैज्ञानिक अध्ययन जारी : पहाड़ियां उजड़ने का करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर, इन्हें नष्ट करने से उपजाऊ मैदान भी बदल सकते हैं रेगिस्तान में  

सरकारी मानकों के कारण कानूनी सुरक्षा से बाहर कर दिया

विस्तृत सैटेलाइट आधारित वैज्ञानिक अध्ययन जारी : पहाड़ियां उजड़ने का करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर, इन्हें नष्ट करने से उपजाऊ मैदान भी बदल सकते हैं रेगिस्तान में  

अरावली की कुल पहाड़ी भूमि का 31.8 प्रतिशत हिस्सा 100 मीटर से कम ऊंचाई का है, जिसे वर्तमान सरकारी मानकों के कारण कानूनी सुरक्षा से बाहर कर दिया गया है। 

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण समूह वी आर अरावली की ओर से शनिवार को जयपुर स्थित एक निजी कैफे में अरावली पवर्तमाला पर सरकार के मौजूदा दृष्टिकोण को चुनौती देता हुआ एक विस्तृत सैटेलाइट आधारित वैज्ञानिक अध्ययन जारी किया। इस अवसर पर क्लाइमेट साइंटिस्ट डॉ.सुधांशु भी मौजूद रहे। मीडिया कंवीनर डॉ. तनमय ने बताया कि यह स्वतंत्र विश्लेषण जीएसआई वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा ब्रिस्टोल फेबडेम के आधार पर किया गया है। अध्ययन से यह सामने आया है कि अरावली की कुल पहाड़ी भूमि का 31.8 प्रतिशत हिस्सा 100 मीटर से कम ऊंचाई का है, जिसे वर्तमान सरकारी मानकों के कारण कानूनी सुरक्षा से बाहर कर दिया गया है। 

वी आर अरावली का दावा है कि इस अध्ययन से जुड़ा पूरा डेटा और इंटरैक्टिव मैप संस्था की वेबसाइट पर उपलब्ध है। डॉ.सुधांशु ने कहा कि इस निम्न ऊंचाई वाली पहाड़ियों से संरक्षण हटने का सीधा असर लगभग 30 करोड़ लोगों पर पड़ेगा। अध्ययन बताता है कि ये पहाड़ियां उन खाली गैप्स में स्थित हैं, जहां थार रेगिस्तान पहले से फैल रहा है। इन्हें नष्ट करने से उपजाऊ मैदान भी रेगिस्तान में बदल सकते हैं। जयपुर, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे जल संकटग्रस्त शहरों के लिए यही क्षेत्र मुख्य भूजल पुनर्भरण जोन है। 

अरावली धूल को रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है। इन पहाड़ियों में खनन से दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 प्रदूषण और बढ़ेगा। जिससे स्वास्थ संकट गहराएगा। सभी प्रकार के खनन पर तुरंत रोक लगाने के साथ ही अन्य मांगे भी रखी। 

 

Read More ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का 19वां फेरा पहुंचेगा गांधी नगर स्टेशन : भारत सहित 5 देशों के पर्यटक शामिल, पारंपरिक तिलक और मालाओं से होगा स्वागत

Tags: satellite

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार रात करीब 20 मिनट तक नजर आया, जब आसमान में “ब्लड मून” का अद्भुत दृश्य...
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है