प्रदेश के विमानन क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : भजनलाल शर्मा

भीलवाड़ा में फ्लाइंग स्कूल को मिली मंजूरी

प्रदेश के विमानन क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : भजनलाल शर्मा

इस नीति में विमानन प्रशिक्षण सुविधाओं, विमानन रखरखाव सेवाओं को बढ़ाने और एयरो स्पेस गतिविधियों को विकसित करने को जोर दिया गया था।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में विमानन क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को बढ़ाने के लिए भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित करते हुए फ्लाइंग स्कूल खोलने को मंजूरी दी है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जरूरी स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि इस फ्लाइंग स्कूल के खुलने से युवाओं को प्रदेश में ही फ्लाइंग प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में भी फ्लाइंग स्कूल खोलने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इस संबंध में निवेशक यहां निवेश के लिए रूचि दिखा रहे हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में घरेलू विमानन बाजार निरंतर विकसित हो रहा है। केन्द्र सरकार की विमानन क्षेत्र के लिए शुरू की गई उड़ान योजना से घरेलू यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश में विमानन क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार को मंत्रिमंडल से नागरिक विमानन नीति-2024 को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इस नीति में विमानन प्रशिक्षण सुविधाओं, विमानन रखरखाव सेवाओं को बढ़ाने और एयरो स्पेस गतिविधियों को विकसित करने को जोर दिया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला  आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने राष्ट्रपति ट्रंप को अपना नोबेल शांति पदक भेंट किया। नोबेल समिति ने स्पष्ट किया...
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद
जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
MSME निर्यात को बढ़ावा: इलेक्ट्रानिक तरीके से डाक के जरिये निर्यात पर प्रशुल्क, कर वापसी के लाभ लागू
Weather Update : प्रदेश में सर्दी का असर कम, कल से छा सकते हैं बादल 
देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री
अमेरिका का दावा, कहा ग्रीनलैंड को हासिल करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक