भाजपा संगठन चुनाव : वैश्य समाज से बन सकता है शहर अध्यक्ष, सर्वसम्मति से होगा निर्वाचन 

अपने प्रतिनिधित्व को लेकर लगातार मांग कर रहा है

भाजपा संगठन चुनाव : वैश्य समाज से बन सकता है शहर अध्यक्ष, सर्वसम्मति से होगा निर्वाचन 

सरकार में कोई मंत्री भी जयपुर से वैश्य समाज का नहीं है। समाज में सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के समय वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की थी।

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव चल रहे हैं। इसके तहत जयपुर में 33 मंडलों के मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन का काम पूरा हो जाएगा। एक दिन पहले 13 मंडलों के अध्यक्ष बना दिए गए हैं। 20 मंडल के अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया चल रही है। मंडलों के सभी अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद जयपुर के शहर जिला अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। निर्वाचन सर्वसम्मति से होगा। 

बताया जा रहा है कि जयपुर में वैश्य समाज से शहर जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सरकार में कोई मंत्री भी जयपुर से वैश्य समाज का नहीं है। समाज में सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के समय वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की थी। अभी भी वैश्य समाज भारतीय जनता पार्टी में अपने प्रतिनिधित्व को लेकर लगातार मांग कर रहा है।

ऐसे में समाज से शहर अध्यक्ष बनाया गया, तो उसमें पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, वर्तमान में ग्रेटर नगर निगम में उप महापौर पुनीत कर्णावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल और वर्तमान में शहर मंत्री राजेश तांबी का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा वर्तमान शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव, पार्षद राखी राठौर सहित एक दर्जन और भी नाम रेस में शामिल है। जिन पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से फैसला होगा।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर