भविष्य में पक्षियों के जरिए इंसानों में फैल सकता है संक्रमण, इसे लेकर सरकार ने शुरू की तैयारी

एसएमएस कॉलेज में हुई बर्ड फ्लू के खतरे और उसे कंट्रोल करने पर हुई चर्चा

भविष्य में पक्षियों के जरिए इंसानों में फैल सकता है संक्रमण, इसे लेकर सरकार ने शुरू की तैयारी
डॉक्टर्स के अनुसार एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि भविष्य में जूनोटिक डिजिट का अटैक हो सकता है।

जयपुर। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरों को देखते हुए एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में एक वर्कशॉप का आयोजन हुआ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशन में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अकेडमिक ब्लॉक में इसका आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के अलग-अलग विभागों से आए लोगों को बर्ड फ्लू के खतरें और उसके कंट्रोल करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर्स के अनुसार एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि भविष्य में जूनोटिक डिजिट का अटैक हो सकता है। इसके तहत पक्षियों के जरिए संक्रमण फैलाया जा सकता है। नेशनल वन हेल्थ प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ जूनोसेस के तहत जूनोटिक डिजिट यानी जानवरों से इंसान में फैलने वाले संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए देशभर में प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत ये वर्कशॉप आयोजित की गई। एनओएचपीपीसीजेड क्षेत्रिय कॉर्डिनेटर और एसएमएस मेडिकल कॉलेज की सीनियर प्रोफेसर माइक्रोबायोलोजी डॉ. भारती मल्होत्रा ने बताया कि इस वर्कशॉप में हमने दो सेशन में विशेषज्ञों के जरिए ये ट्रेनिंग दी।

भविष्य में बढ़ सकता है खतरा: डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि जिस तरह 2020 में कोविड महामारी आई थी। उसे एक दुनिया में एक तरह का बायोलोजिक अटैक कहा जाने लगा था। अब एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि भविष्य में जूनोटिक डिजिट का अटैक हो सकता है। इसके तहत पक्षियों के जरिए संक्रमण फैलाया जा सकता है। ऐसे में इसे हम इसे कैसे कंट्रोल करेंगे। इसके लिए अभी से सरकार तैयारियां कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा