डीजीपी ने दी एशियाड पदक विजेता पुलिस खिलाड़ियों को बधाई 

राजस्थान पुलिस के 5 खिलाड़ियों ने जीता पदक

डीजीपी ने दी एशियाड पदक विजेता पुलिस खिलाड़ियों को बधाई 

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने एशियाड में अब तक राजस्थान पुलिस के 5 खिलाड़ियों सहित राजस्थान के 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

जयपुर। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने एशियाड में अब तक राजस्थान पुलिस के 5 खिलाड़ियों सहित राजस्थान के 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने शेष प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रहे राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

मिश्रा ने खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और टीम प्रबन्धकों को भी इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के एशियाड पदक विजेता राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने पुलिस के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि एशियाड में अब तक राजस्थान पुलिस के 5 खिलाड़ियों सहित प्रदेश के कल 11 खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। एशियाड में महिला कबड्डी स्वर्ण पदक जीतने वाली 12 खिलाड़ियों की टीम में 4 खिलाड़ी उपनिरीक्षक निधी शर्मा व सुषमा शर्मा और प्लाटून कमांडर साक्षी कुमारी व मुस्कान मलिक राजस्थान पुलिस की हैं। उपाधीक्षक शालिनी पाठक इनकी कोच है।
राजस्थान पुलिस की ही उपनिरीक्षक किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान