फेक न्यूज और डीप फेक पर लगाम लगाने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित : डीजीपी ने फेक न्यूज को इनफॉर्मेशन वॉर का टूल बताया, कहा- भ्रामक प्रचार रोकने के लिए मीडिया फैक्ट चेक और तकनीक का प्रयोग करें

मीडिया से ब्रेकिंग न्यूज देने की जल्दबाजी में फैक्ट चेक करने की अपील की

फेक न्यूज और डीप फेक पर लगाम लगाने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित : डीजीपी ने फेक न्यूज को इनफॉर्मेशन वॉर का टूल बताया, कहा- भ्रामक प्रचार रोकने के लिए मीडिया फैक्ट चेक और तकनीक का प्रयोग करें

इंटरनेट पर तेजी से बढ़ रहे डीप फेक और फेक न्यूज की चुनौती से निपटने के लिए इंडियन स्कूल ऑफ  बिजनेस हैदराबाद और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में नालंदा सभागार में एक अहम कार्यशाला आयोजित की गई। डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि आज के दौर में पुरानी घटनाओं को नई के रूप में प्रस्तुत कर चंद सेकड़ों में लाखों लोगों तक पहुंचाया जाता है।

जयपुर। इंटरनेट पर तेजी से बढ़ रहे डीप फेक और फेक न्यूज (झूठी खबरों) की चुनौती से निपटने के लिए इंडियन स्कूल ऑफ  बिजनेस (आईएसबी) हैदराबाद और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नालंदा सभागार में एक अहम कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया और पुलिस को एआई टूल्स की मदद से ऑनलाइन प्रसारित भ्रामक सामग्री को पहचानने और रोकने के तरीकों से अवगत कराना था।

डीजीपी ने फेक न्यूज को इनफॉर्मेशन वॉर का टूल बताया
डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि आज के दौर में पुरानी घटनाओं को नई के रूप में प्रस्तुत कर चंद सेकड़ों में लाखों लोगों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने फेक न्यूज के कारण कानून और व्यवस्था बिगड़ने, मानसिक प्रताड़ना और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में 9 मिलियन से अधिक इंटरनेट यूजर हैं, जिनमें से 34 प्रतिशत सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं और अक्सर झूठी खबरों पर निर्भर हो जाते हैं।

मीडिया से अपेक्षा और सुझाव
डीजीपी ने मीडिया से ब्रेकिंग न्यूज देने की जल्दबाजी में फैक्ट चेक करने की अपील की, क्योंकि एक गलत न्यूज से  नुकसान हो सकता है। उन्होंने मीडिया को तकनीक का इस्तेमाल करने और किसी भी स्तर पर शंका होने पर पुलिस के साथ मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीजी साइबर क्राइम व लॉ एंड आर्डर संजय अग्रवाल, आरपीए निदेशक संजीव नार्जरी, एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह और आईजी अजयपाल लाम्बा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज। चांदी 2,300 रुपये गिरकर 2,63,700 रुपये प्रति किलो पर आ...
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित