राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

राजस्थान एवं संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी शामिल

राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला का उद्देश्य संग्रहालय, पुस्तकालय एवं अभिलेखागार में प्राकृतिक आपदा के समय आपदा जोखिम प्रबंधन प्रारूप तैयार करना हैं।

जयपुर। राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में पांच दिवसीय आपदा जोखिम प्रबंधन पर कार्यशाला की शुरुआत हुई। सोमवार सुबह 10 से शुरू हुई कार्यशाला में यूनेस्को, पीपल ऑफ जापान, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, पुरातत्व विभाग, राजस्थान एवं संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार यह कार्यशाला संग्रहालय, पुस्तकालय एवं अभिलेखागार संबंधित आपदा जोखिम प्रबंधन पर केन्द्रित होगी।

इसमें विशेषज्ञों के रूप में अशिता सिंह, डॉ. हीथर ब्राउन, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र, डॉ. अचल पांड्या प्रतिभागियों को जानकारियां देंगे। वहीं पहले दिन आमेर महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक, हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी, जंतर मंतर अधीक्षक प्रतिभा यादव, नाहरगढ दुर्ग अधीक्षक सोहन लाल चौधरी, अल्बर्ट हॉल अधीक्षक महेंद्र निम्हल सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य संग्रहालय, पुस्तकालय एवं अभिलेखागार में प्राकृतिक आपदा के समय आपदा जोखिम प्रबंधन प्रारूप तैयार करना हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प  कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प 
दीपक धीर, सत्येंद्र सिंह जादौन सहित तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि...
रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, राहुल गांधी ने कहा-  ये लोग वोट चोरी करके चलाते है सरकार
ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश