आय से अधिक संपत्ति मामला : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी 

पांच्यावाला और एक ज्वैलरी संस्थान सहित उनके अन्य ठिकानों पर भी सर्च अभियान

आय से अधिक संपत्ति मामला : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी 

जयपुर के अलावा भरतपुर और उत्तर प्रदेश में भी संजय शर्मा और उनके रिश्तेदारों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई।

जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने परिवहन विभाग के अधिकारी संजय शर्मा के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति की सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जयपुर सहित भरतपुर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई। एसीबी की इस बड़ी कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप हो गया। एसीबी की टीमों ने सबसे पहले जयपुर के वैशाली नगर स्थित संजय शर्मा के निवास पर दबिश दी। इसके बाद श्याम नगर, पांच्यावाला और एक ज्वैलरी संस्थान सहित उनके अन्य ठिकानों पर भी सर्च अभियान चलाया गया। एसीबी के सूत्रों के अनुसार, शर्मा के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचनाएं मुख्यालय को मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच और सत्यापन के बाद, एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई।

जयपुर के अलावा भरतपुर और उत्तर प्रदेश में भी संजय शर्मा और उनके रिश्तेदारों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान उनके बैंक खाते, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य मूल्यवान सामग्रियों की जांच की जा रही है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि यदि इस छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो शर्मा पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग में तैनात रहते हुए संजय शर्मा पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। हालांकि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। एसीबी की ताजा कार्रवाई में यह माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं के खुलासे हो सकते हैं। एसीबी ने पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों में बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस बार की छापेमारी में संजय शर्मा की संपत्तियों की जांच में क्या सामने आता है, यह देखना बाकी है। फिलहाल एसीबी टीम कार्रवाई में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत बंद हुआ। ऑटो, धातु...
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई