दिवाली की तैयारी जोरों पर, सस्ते दीपक और लाइटिंग से सजावट आसान
मिट्टी के छोटे दीपक 1 रुपए प्रति पीस मिल रहे
जयपुर। धनतेरस और दिवाली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में सजावट के सामानों की मांग बढ़ने लगी है। मिट्टी के छोटे दीपकों से लेकर मोमबत्ती वाले दीपक, लाइटिंग लड़ियों और प्लास्टिक के मांडनों तक कई सामान किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। मिट्टी के छोटे दीपक एक रुपए प्रति पीस मिल रहे हैं। मोमबत्ती वाले दीपक चार पीस डेढ़ सौ रुपये में उपलब्ध हैं। ज्यादा मात्रा लेने पर इन्हें 130 रुपये में भी दिया जा रहा है। लाइटिंग लड़ी डेढ़ सौ रुपये की है। प्लास्टिक के मांडने एक पीस 50 रुपये के हैं। थोक में लेने पर ये 35 से 40 रुपये में मिल सकते हैं।
डिजाइन वाले दीपक पांच रुपये प्रति पीस उपलब्ध हैं। त्योहारी सीजन में जयपुर के घर-घर में दीये और लाइटिंग की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में ये किफायती विकल्प आम परिवारों के लिए बजट में रहकर घर सजाने का अच्छा मौका दे रहे हैं। छोटे दीपक और मांडने विशेष रूप से उन लोगों के बीच पसंद किए जा रहे हैं जो कम खर्च में पारंपरिक सजावट करना चाहते हैं।

Comment List