डीएलसी अभियान-5.0 शुरू, रेलवे पेंशनभोगियों को अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा

30 नवंबर तक लगेंगे विशेष शिविर

डीएलसी अभियान-5.0 शुरू, रेलवे पेंशनभोगियों को अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा
उत्तर पश्चिम रेलवे ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5.0 शुरू किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार लेखा एवं कार्मिक विभाग की ओर से वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी डॉ. विष्णु बजाज तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में अभियान का शुभारंभ।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5.0 शुरू किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार लेखा एवं कार्मिक विभाग की ओर से वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी डॉ. विष्णु बजाज तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में अभियान का शुभारंभ हुआ।

पहले दिन करीब 50 पेंशनभोगियों के लाइव डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान उप मुख्य लेखाधिकारी केसरी मीना, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी हीना अरोड़ा, सहायक वित्त सलाहकार सुरेश कुमावत, सहायक कार्मिक अधिकारी भारत भूषण सहित एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी मौजूद रहे। 1 से 30 नवंबर से अभियान में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इससे पेंशनभोगियों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, हेल्पलाइन और शिकायत निवारण और स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। अधिक उम्र या अस्वस्थता के कारण शिविर तक नहीं पहुंचने वालों को घर पर सहायता दी जाएगी। इससे पेंशन कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रेलवे ने पेंशनभोगियों से निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र जमा करने की अपील की है, ताकि पेंशन का निर्बाध भुगतान सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम  ''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम 
बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुनी गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे मां-बेटे...
दिवाली पर हवाई किराए में गजब अंतर, मुंबई जाने के 8 हजार तो आने के 25 हजार रुपए
जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान 
दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल
अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 30 नेताओं की साख दांव पर, 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा की परीक्षा
भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी