एनपीए नहीं लेने वाले डॉक्टर जूनियर्स के बराबर या ज्यादा वेतन नहीं मांग सकते : हाईकोर्ट

तीन दर्जन याचिकाओं पर सुनवाई

एनपीए नहीं लेने वाले डॉक्टर जूनियर्स के बराबर या ज्यादा वेतन नहीं मांग सकते : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने डॉक्टर्स के बीच लंबे समय से चल रहे नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस और वेतन निर्धारण से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि एनपीए नहीं लेने वाले डॉक्टर, जूनियर्स के बराबर या ज्यादा वेतन नहीं मांग सकते।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने डॉक्टर्स के बीच लंबे समय से चल रहे नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस और वेतन निर्धारण से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि एनपीए नहीं लेने वाले डॉक्टर, जूनियर्स के बराबर या ज्यादा वेतन नहीं मांग सकते। ऐसे में जो डॉक्टर स्वेच्छा से एनपीए नहीं लेते और निजी प्रैक्टिस का विकल्प बनाए रखते हैं, वे उन डॉक्टर्स के बराबर वेतन नहीं मांग सकते, जिन्होंने एनपीए लेकर निजी प्रैक्टिस छोड़ दी है। अदालत ने कहा कि केवल सरकारी सेवा से मिलने वाले वेतन के आधार पर तुलना करना पूरी तरह से कृत्रिम और अधूरा है। कोई भी डॉक्टर, जो जानबूझकर निजी प्रैक्टिस जारी रखने का विकल्प चुनता है, वह उसके बाद उस प्रैक्टिस को छोड़ने से जुड़े वित्तीय लाभों की मांग नहीं कर सकता। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश राज्य सरकार व अन्य की ओर से दायर करीब तीन दर्जन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए।

इसके साथ ही अदालत ने सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण के उस आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि अधिकरण ने वैधानिक नियमों की अनदेखी कर समानता और सहानुभूति पर आदेश दिया है, जो कानून की नजरों में टिक नहीं सकता। अदालत ने उन चिकित्सकों की याचिकाएं भी खारिज कर दी, जिनमें जूनियर के बराबर वेतन, स्टेपिंग-अप और एनपीए से जुड़े लाभ मांगे थे। अदालत ने कहा कि एनपीए वाला डॉक्टर निजी प्रैक्टिस का अधिकार छोड़ता है, जबकि एनपीए नहीं लेने वाला डॉक्टर निजी प्रैक्टिस से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकता है। ऐसे में दोनों श्रेणियों के डॉक्टर समान स्थिति में नहीं हैं। राज्य सरकार के अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता अर्चित बोहरा ने अदालत को बताया कि राजस्थान सिविल सेवा संशोधित वेतनमान नियम, 2017 के तहत एनपीए लेने वाले डॉक्टरों के लिए अलग वेतन निर्धारण की व्यवस्था की गई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ? सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 'सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण रिपोर्ट' को मंजूरी देकर कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी उलझन में...
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क