सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क

बसपा प्रमुख मायावती ने जताई चिंता

सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या किए जाने पर बसपा प्रमुख मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कानून-व्यवस्था सुधारने और अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुरानी रंजिश के चलते पूर्व परिचितों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में नौजवान सूर्या चौहान के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मायावती ने हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे अति दुखद और चिंताजनक बताया और प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि “यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।”

उन्होने मांग की, कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेताया कि “जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।” बसपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार