औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति 2026 : निजी डेवलपर्स के माध्यम से विकसित होंगे पार्क, आवेदन एक जून से

लगभग 374 हेक्टेयर में पार्क होंगे विकसित 

औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति 2026 : निजी डेवलपर्स के माध्यम से विकसित होंगे पार्क, आवेदन एक जून से
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति के तहत अब रीको ने प्राइवेट डेवलपर्स के माध्यम से औद्योगिक पार्क विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस नीति के मॉडल ए और  डी के तहत प्रदेश के 9 स्थानों पर 645 हेक्टेयर भूमि में नए पार्क विकसित किए जाएंगे।

जयपुर। औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति के तहत अब रीको ने प्राइवेट डेवलपर्स के माध्यम से औद्योगिक पार्क विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नीति के मॉडल ए और  डी के तहत प्रदेश के 9 स्थानों पर 645 हेक्टेयर भूमि में नए पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए एक जून से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रीको प्रबंध निदेशक सुरेश ओला ने बताया कि प्रदेश में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास, भूमि-जल-ऊर्जा संसाधनों का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग तथा लॉजिस्टिक्स सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से यह नीति लागू की गई है। इससे विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास होगा। 

मॉडल-ए : लगभग 374 हेक्टेयर में पार्क होंगे विकसित 
ओला ने बताया कि मॉडल ए के तहत रीको से आवंटित लगभग 374 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर निजी डवलपर के माध्यम से पार्कों का विकास किया जाएगा। इन चिह्नित स्थानों में बालोतरा के वेदरलाई गांव में करीब 58 हेक्टेयर, धौलपुर के बिजौली गांव में करीब 38 हेक्टेयर, चित्तौड़गढ़ के नरबदिया गांव में करीब 23 हेक्टेयर, भीलवाड़ा के कोड़िया गांव में करीब 21 हेक्टेयर, दौसा के राजाहेड़ा, गूढ़ा आशिकपुरा और नूरपुर गांव में करीब 135 हेक्टेयर, बूंदी के मायेजा गांव में करीब 27 हेक्टेयर और डीडवाना कुचामन के भाकरी मोलास गांव में करीब 72 हेक्टेयर भूमि शामिल है।

मॉडल-डी : 271 हेक्टेयर में पार्क होंगे विकसित 
ओला ने बताया कि मॉडल डी के तहत पीपीपी मोड पर कुल 271 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। अजमेर के कनईकलां गांव में करीब 107 हेक्टेयर भूमि तथा दौसा के कोटवालों का बास, नांगल झामरवाड़ा, रालतवाता और सुधरामपाड़ा गांव में करीब 164 हेक्टेयर भूमि शामिल है। वहीं औद्यौगिक पार्क प्रोत्साहन नीति के तहत निजी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों को चार विकास मॉडलों पर विकसित किया जाएगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ? सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 'सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण रिपोर्ट' को मंजूरी देकर कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी उलझन में...
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क