श्रेय की सियासत में भाजपा नेताओं में आपसी झगड़े : डोटासरा ने लगाया सीएम का अपमान करने का आरोप, कहा- कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का गलत परिपाटी रोकने के लिए किया बहिष्कार 

कथित शुभारंभ भाजपा की अंतर्कलह को भी दर्शाता है

श्रेय की सियासत में भाजपा नेताओं में आपसी झगड़े : डोटासरा ने लगाया सीएम का अपमान करने का आरोप, कहा- कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का गलत परिपाटी रोकने के लिए किया बहिष्कार 

राजस्थान में भाजपा के नेता अपना वर्चस्व दिखाने और श्रेय लेने के लिए अपने ही मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं।

जयपुर। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कार्यक्रम में भाजपा नेताओं में आपसी झगड़े और सीएम का अपमान करने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा है कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के कथित शुभारंभ की आड़ में 'दोबारा' किए जा रहे उद्घाटन का कांग्रेस विधायक दल ने भारी मन से और गलत परिपाटी को रोकने के लिए बहिष्कार किया है। राजस्थान की राजनीति में यह रिवाज उचित नहीं है, पूरी कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के निर्णय के साथ है। जिस क्लब का निर्माण से लेकर उद्घाटन तक हो चुका हो, फिर ऐसे कथित शुभारंभ का कोई औचित्य नहीं है। कथित शुभारंभ भाजपा की अंतर्कलह को भी दर्शाता है।

राजस्थान में भाजपा के नेता अपना वर्चस्व दिखाने और श्रेय लेने के लिए अपने ही मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं। कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री के पद, प्रतिष्ठा एवं गरिमा के विपरित है। निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री का अपमान करके उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। प्रोटोकॉल के नियमों में माननीय राज्यपाल के बाद मुख्यमंत्री का पद शीर्षस्थ होता है, लेकिन कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के निमंत्रण में कुछ और ही दिख रहा है। श्रेय लेने की सियासत में भाजपा नेता भिड़ रहे हैं और खुलेआम एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ऐसी गलत परंपरा का हिस्सा नहीं बनेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें