रोज़ हनुमान चालीसा के साथ आगे बढ़ेगी दुष्यंत सिंह की पद यात्रा ‘सांसद थाँकी चौखट पर’

आगामी 28 अगस्त को सीता बाड़ी से शुरू होकर यह यात्रा 10 सितम्बर 2022 को देवनारायण भगवान मंदिर हरनावदा शाह जी छाबड़ा पहुँचेगी जहां इसका समापन होगा।

रोज़ हनुमान चालीसा के साथ आगे बढ़ेगी दुष्यंत सिंह की पद यात्रा ‘सांसद थाँकी चौखट पर’
इसके बाद यह यात्रा दूसरे चरण में झालावाड़ जिले में की जायेगी।

जयपुर। बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह अपने सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र की पैदल यात्रा करेंगे।जिसका नाम ‘सांसद थांकी चौखट पर’ रखा गया है। आगामी 28 अगस्त को सीता बाड़ी से शुरू होकर यह यात्रा 10 सितम्बर 2022 को देवनारायण भगवान मंदिर हरनावदा शाह जी छाबड़ा पहुँचेगी जहां इसका समापन होगा। इसके बाद यह यात्रा दूसरे चरण में झालावाड़ जिले में की जायेगी। चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाली दुष्यंत की इस यात्रा का हर दिन आगाज सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करके किया जाएगा।
बारां में अपने सांसद कार्यलय पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत सिंह ने कहा कि यह यात्रा उन्होंने अपनी माँ वसुंधरा राजे से प्रेरित हो कर शुरू की है।वे जब सांसद थी तब ऐसी पद यात्रा करती थी।उन्होंने कहा कि यात्रा का मक़सद मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों तथा राज्य की गहलोत सरकार की असफलताओं को घर-घर पहुंचाना है।


सांसद ने कहा कि ये राजस्थान की यह कैसी सरकार है जिसमें संत-महात्माओं और पुजारियों को आत्मदाह करना पड़ रहा है।अब तो इस सरकार को भगवान भी बचाने वाला नही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विधान सभा चुनाव में कहा था कि 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण क़र्ज़ा माफ़ किया जाएगा।किसान उन्हें ढूंढ रहे है।उन्होंने कहा किसानों का लहसुन सड़ रहा है।खनिज विभाग ने जिन लीजों की अवधि 31 मार्च 2025 में ख़त्म हो रही थी,उनकी अवधि 32 मार्च 2040 तक बढ़ा दी है।जनता के लाभ के लिए चुनी गई सरकार कोंग्रेस नेताओं के लाभ की सरकार बन कर रह गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव