20 फरवरी से मेजर मिनरल्स के 79 ब्लॉकों की ई-नीलामी होगी शुरू

इस वर्ष अब तक 16 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी

20 फरवरी से मेजर मिनरल्स के 79 ब्लॉकों की ई-नीलामी होगी शुरू

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल पर की जाएगी, जिससे देश दुनिया में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर कहीं से भी ई-नीलामी में हिस्सा ले सके। 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य का माइंस विभाग मेजर मिनरल्स की नीलामी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। राज्य में पहली बार एक साथ 79 मेजर मिनरल्स की नीलामी बुधवार से शुरु हो रही है। इनमें लाईमस्टोन के 68 ब्लॉकों की माइनिंग लीज की नीलामी होगी, वहीं कंपोजिट लाइसेंस के लिए सिलिसियस अर्थ, फ्लोराईट, बेसमेटल और आयरन ओर के 11 ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा स्वयं खान मंत्री भी है और नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग एक्शन मोड़ में आते हुए माइनर व मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी, आरसीसी-ईआरसीसी ठेकों की नीलामी हो रही है।

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल पर की जाएगी, जिससे देश दुनिया में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर कहीं से भी ई-नीलामी में हिस्सा ले सके। 

नागौर जिले के 15 लाईमस्टोन ब्लॉकों की माइनिंग लीज के लिए 21 फरवरी से ई-नीलामी प्रक्रिया आंरभ होगी जो वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रमानुसार 11 मार्च, 2024 तक होगी। इसी तरह से नागौर जिले के ही लाईमस्टोन के 51 ब्लॉकों और चित्तोड़गढ़ और जैसलमेर के एक-एक लाईमस्टोन ब्लॉकों की ई-नीलामी 26 मार्च से आरंभ होकर 13 जून, 2024 तक चलेगी। 

मेजर मिनरल्स के 11 ब्लॉकों के कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया 26 मार्च से 11 अप्रेल, 2024 तक चलेगी। इसमें जैसलमेर के 4 सिलिसियस अर्थ ब्लॉक, बाड़मेर के सिलिसियस अर्थ के ही 3 ब्लॉक की ई-नीलामी के साथ ही जालौर के फ्लोराइट के 1 ब्लॉक, चित्तोड़गढ़ और भीलवाड़ा के एक-एक बेसमेटल और जयपुर में आयरन ओर के एक ब्लॉक की कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी से जयपुर सहित राजस्थान में इंडक्शन चूल्हों की मांग...
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं