ईडी की छापेमारी : ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले ; 49 लाख नकद जब्त

मोबाइल ऐप के जरिए माई विक्ट्री क्लब का संचालन

ईडी की छापेमारी : ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले ; 49 लाख नकद जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने मल्टीलेवल मार्केटिंग के जरिए हजारों निवेशकों से करोड़ों की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर और अजमेर के किशनगढ़ में सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई डिजी मुद्रा कनेक्ट प्रा. लि. के संचालकों प्रकाश चंद जैन और रवि जैन के खिलाफ की गई।

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मल्टीलेवल मार्केटिंग के जरिए हजारों निवेशकों से करोड़ों की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर और अजमेर के किशनगढ़ में सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई डिजी मुद्रा कनेक्ट प्रा. लि. के संचालकों प्रकाश चंद जैन और रवि जैन के खिलाफ की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं, वहीं बैंक खातों में जमा 38 लाख रुपए और 11.30 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

ईडी के अनुसार कंपनी मोबाइल ऐप के जरिए माई विक्ट्री क्लब का संचालन करती थी। निवेशकों को उनके खातों में लाभ दिखाया जाता था, लेकिन वास्तविक रूप से किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया। बेहतर रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से निवेश कराया गया और रकम की बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई। यह कार्रवाई एसटीएफ भोपाल और अन्य थानों में दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं