प्रदेश में हवाओं के चलने से लू का रहेगा असर
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मौसम में बदलाव नहीं होगा
प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के चलने से अनेक जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मौसम में बदलाव नहीं होगा, इससे लू का असर बना रहेगा।
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के चलने से अनेक जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मौसम में बदलाव नहीं होगा, इससे लू का असर बना रहेगा। राज्य के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
राज्य में सबसे अधिक दिन का तापमान 43.1 डिग्री बाड़मेर में दर्ज हुआ। जयपुर में दिन का तापमान 39.5 और रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बाड़मेर में 43.1, फलौदी 42.8, धौलपुर 42.0, टोंक 42.2, कोटा में 42.0 डिग्री में अधिक तापमान दर्ज हुआ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List