बिजली विभाग लेगा शटडाउन, कई जिलों में पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित  

यहां रहेगी पेयजल सप्लाई बाधित

बिजली विभाग लेगा शटडाउन, कई जिलों में पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित  

इस शटडाउन के दौरान बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के इन्टेक पम्प हाउस व सुरजपुरा जल शोधन संयत्र पर विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी, जिस कारण लगभग 5 घंटे के अन्तराल के बाद पेयजल उत्पादन एवं वितरण प्रणाली सामान्य होगी।

जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 7 जुलाई को 132 के.वी. जी.एस.एस. थडोली पर स्थापित उपकरणो की प्रिवेंटिव मेंटिनेंस के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 3 घंटे का विद्युत शटडाउन लिया जाएगा। इस शटडाउन के दौरान बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के इन्टेक पम्प हाउस व सुरजपुरा जल शोधन संयत्र पर विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी, जिस कारण लगभग 5 घंटे के अन्तराल के बाद पेयजल उत्पादन एवं वितरण प्रणाली सामान्य होगी।

यहां रहेगी पेयजल सप्लाई बाधित
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि इस शटडाउन के दौरान मालपुरा, झिराना, बस्सी, निवाई, टोंक, फागी, सार्भर, फुलेरा, दूदू, जोबनेर और चाकसू क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण एवं जयपुर शहर में प्रतापनगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र दर्गापुरा, मालवीय, नगर,  महेशनगर, बरकतनगर, सिविललाईन ज्योतिनगर, शान्तिनगर, सिन्धीकॉलोनी, आदर्शनगर, जवाहरनगर, ट्रकस्टेण्ड, मानसरोवर, श्यामनगर, विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाडा, बी.के.आई. विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, गोपालवाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, इन्दिरा गाँधी नगर, मुहानामोड़, जामडोली, सुभाषनगर, सीतापुरा, चारदीवारी क्षेत्र और पृथवीराज नगर क्षेत्र की 7 जुलाई की सांयकालीन पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी और 8 जुलाई से समस्त पेयजल सप्लाई नियमित रूप से सुचारू होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग