हाथी मालिकों ने कहा- उनके काम नहीं आ रहा हाथी कल्याण कोष का पैसा, 3 साल से न हाथियों को झूलें मिले और न महावतों को पोशाक

हाथी मालिकों से बातचीत के दौरान ये बात भी सामने आई

हाथी मालिकों ने कहा- उनके काम नहीं आ रहा हाथी कल्याण कोष का पैसा, 3 साल से न हाथियों को झूलें मिले और न महावतों को पोशाक

पुराने झूलों से चला रहें काम, कई हाथी मालिकों ने अपने स्तर पर की इनकी व्यवस्था, हाथी गांव में रह रहे 70 से अधिक हाथी और इतने ही महावत

जयपुर। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित हाथीगांव में हर साल हजारों पर्यटक हाथी सवारी का लुत्फ उठाते हैं। आमेर महल के बाद जयपुर में पर्यटक को सुविधाएं मिलती हैं। इस बीच हाथी मालिकों और महावतों की एक समस्या सामने आई। उनका कहना है कि वन विभाग की ओर से हर साल हाथी कल्याण कोष के जरिए हाथियों के लिए नए झूले और महावतों को नई पोशाक दी जाती है, लेकिन पिछले तीन साल से ये चीजें हमें नहीं मिली हैं। साल 2022 से साल 2024 तक इन्हें हर साल पत्र लिखकर निवेदन किया जाता है, परंतु अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुरानी झूलों से ही काम चलाया जा रहा है। वहीं कुछ हाथीमालिकों ने अपने पैसों से इनकी व्यवस्था की है। 

ये चीजें दी जाती हैं
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथीगांव में 70 से अधिक हाथी हैं। वहीं महावतों की संख्या भी लगभग इतनी ही है। हर साल हाथी कल्याण कोष की ओर से नववर्ष पर हाथियों के लिए झूले और महावतों को पोशाक के रूप में साफा, कोट, पायजामा, चादर सहित अन्य चीजें दी जाती हैं। जो पिछले तीन साल से इन्हें नहीं दी गई हैं। हाथी मालिकों का कहना है कि हर बार अधिकारियों से मिलने और पत्र लिखकर मांग करने पर हमें केवल आश्वासन ही मिलता है।

इनका कहना...
एलिफेंट वेलफेयर फंड के लिए ही पैसा एकत्रित किया जाता है। लेकिन वही पैसा हमारे काम नहीं आ रहा है। पिछले तीन सालों से वन विभाग के अधिकारियों को हाथियों की झूलें, हाथी महावतों की पोशाक हाथी कल्याण कोष की ओर से दिए जाने के लिए पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है। 
-अब्दुल अजीज, अध्यक्ष, 
हाथी मालिक विकास समिति

हाथी मालिकों से बातचीत के दौरान ये बात भी सामने आई थी। उच्च अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
-प्राची चौधरी, प्रावैधिक सहायक एवं सहायक वन संरक्षक, चिड़ियाघर जयपुर

Read More 18 साल बाद भी जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों को इंसाफ का इंतजार, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय देने की मांग तेज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
मिडसिप्स-एनजेड 2026 सम्मेलन में कठिन मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार और प्रभावी प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने मंथन। सम्मेलन में देशभर...
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी