11वी मंजिल से गिरी लिफ्ट, छात्र की मौत

बिल्डिंग का मेंटेनेंस करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

11वी मंजिल से गिरी लिफ्ट, छात्र की मौत

हादसे की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को टेढ़ा किया और अंदर अचेत अवस्था में पड़े छात्र कुशाग्र को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में रविवार शाम करीब 8:30 बजे माय हवेली बिल्डिंग की लिफ्ट 11वीं मंजिल से सीधा बेसमेंट पर आकर गिरी। लिफ्ट में एक छात्र फंस गया। जिसे रात को वहां मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बारें में कॉलोनी वासियों ने बिल्डिंग के मेंटेनेंस करने वालों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट में लिखा है कि माई हवेली बिल्डिंग की 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में मणिपाल यूनिवर्सिटी का छात्र कुशाग्र किराए से रहता था। वह रविवार शाम करीब 8:30 बजे लिफ्ट से नीचे आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ छात्रों ने लिफ्ट रोकी तो दरवाजा तो इस दौरान खुल गया लेकिन लिफ्ट नहीं रुकी। लिफ्ट सीधे जाकर बेसमेंट में गिर गई।

हादसे की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को टेढ़ा किया और अंदर अचेत अवस्था में पड़े छात्र कुशाग्र को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बिल्डिंग का मेंटेनेंस करने वाले लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि वे हर महीने हर साल मेंटेनेंस का किराया देते हैं लेकिन फिर भी समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है।

Tags: lift

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर