विदेश में नौकरी दिलवाने का दिया झांसा, 80 लाख रुपए से अधिक की ठगी का खुलासा

सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया

विदेश में नौकरी दिलवाने का दिया झांसा, 80 लाख रुपए से अधिक की ठगी का खुलासा

आरोपी ठगी करने के बाद दुबई गया, वहां से नेपाल की यात्रा पर निकल गया, जयपुर आने के साथ ही उसे सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। बेरोजगार और गरीब लोगों को इजरायल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी करने वाली गैंग के एक सदस्य को सोडाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर सैकड़ों युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर करीब 80 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ठगी करने के बाद दुबई गया, वहां से नेपाल की यात्रा पर निकल गया, जयपुर आने के साथ ही उसे सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि 18 सितम्बर को परिवादी रामेश्वर लाल, भूराराम और गोपाल कुवाड़ ने रिर्पोट दी कि  धर्मेन्द्र, धर्मराज और गोपाल नामक व्यक्तियों ने इजरायल में ड्राईवर, स्टोर कीपर आदि कार्य पर प्रतिमाह दो से तीन लाख रूपए वेतन पर नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे और पासपोर्ट हड़प लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो अनुसंधान में सामने आया कि अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार और उसके अन्य साथियों ने गणेश मैनपावर कन्सलटेन्सी के नाम से फ र्म बनाकर बाईस गोदाम पर एक ऑस किराए पर ले लिया। युवाओं को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी कर फरार हो गए। पुलिस ने कॉल डिटेल और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र जाट निवासी डुडला तहसील लक्ष्मणगढ़, सीकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य दो आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Tags: fraud

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा