प्रसिद्ध लेखक कलानाथ शास्त्री का निधन

वे कई भाषाओं में ग्रंथों के रचयिता थे

प्रसिद्ध लेखक कलानाथ शास्त्री का निधन
संस्कृत साहित्य का अध्ययन उन्होंने जयपुर में अपने पिता तथा यहां के शिखर विद्वानों पं. गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी, पं. पट्टाभिराम शास्त्री, आचार्य जगदीश शर्मा, आशुकवि पं. हरिशास्त्री आदि से किया था।

जयपुर। संस्कृत के जाने माने विद्वान,भाषाविद् एवं बहुप्रकाशित लेखक कलानाथ शास्त्री का देर रात निधन हो गया। शास्त्री का जन्म जयपुर में 15 जुलाई 1936 हुआ था। शास्त्री को राष्ट्रपति द्वारा वैदुष्य के लिए अलंकृत, केन्द्रीय साहित्य अकादमी, संस्कृत अकादमी से पुरस्कृत होने के साथ अनेक उपाधियों से सम्मानित किया गया था। वे कई भाषाओं में ग्रंथों के रचयिता थे।

वे कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री के ज्येष्ठ पुत्र थे। शास्त्री काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संस्कृत साहित्य में साहित्याचार्य तथा राजस्थान विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम. ए. की उपाधियां सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए ली थी। संस्कृत साहित्य का अध्ययन उन्होंने जयपुर में अपने पिता तथा यहां के शिखर विद्वानों पं. गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी, पं. पट्टाभिराम शास्त्री, आचार्य जगदीश शर्मा, आशुकवि पं. हरिशास्त्री आदि से किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शरद पवार को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी राजनीति से रहेंगे दूर शरद पवार को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी राजनीति से रहेंगे दूर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सांस लेने में...
दीपावली पर आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य सेवाओं को मुस्तैद रखने के दिए निर्देश
विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल