90 हजार करोड़ से बनेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, डीपीआर के लिए जारी की निविदा 

लागत की राशि टोल के जरिए भी वसूली जा सकेगी

90 हजार करोड़ से बनेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, डीपीआर के लिए जारी की निविदा 

इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने डीपीआर के लिए निविदा जारी की है। डीपीआर तैयार होने में करीब तीन से चार माह का समय लगेगा।

जयपुर। प्रदेश में जल्द ही नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के बाद अब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे भी नजर आएंगे। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस की डीपीआर तैयार होगी। चार से छह लेन के आठ पैकेजों की डीपीआर बनाने पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने डीपीआर के लिए निविदा जारी की है। डीपीआर तैयार होने में करीब तीन से चार माह का समय लगेगा।

लागत कम करने पर रहेगा फोकस
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर लागत कम करने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जाएगा, जो आबादी से बाहर हो ताकि मुआवजे के तौर पर कम से कम राशि दी जाए। 2400 किलोमीटर लंबे इन एक्सप्रेस वे के लिए 90 हजार करोड़ की आवश्यकता होगी। इसके लिए सरकार एनएचएआई के साथ ही अन्य विकल्प पर भी विचार कर रही है। सरकार के पास इतनी भारी भरकम राशि खर्च करने की स्थिति को देखते हुए पहले ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। लागत की राशि टोल के जरिए भी वसूली जा सकेगी।

15 जिलों में नेटवर्क होगा तैयार
राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इन एक्सप्रेस हाईवे की घोषणा की। इन रूट में हालांकि बाद में बदलाव भी हो सकता है, लेकिन अभी तक के निर्धारित रूट के अनुसार ये एक्सप्रेस वे 15 जिलों से होकर गुजरेंगे, जिनमें आवाजाही में लगने वाला घंटों का समय आधे से भी कम हो जाएगा। सरकार की कोशिश है कि नए साल 2025 तक डीपीआर तैयार होने के बाद इनका काम शुरू कर दिया जाए। जब तक इसके लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। 

भूमि अधिग्रहण 1679 हैक्टेयरचा र से छह लेन के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के 8 पैकेज के लिए डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। इसके बाद स्थिति सामने आएगी कि परियोजना पर कुल लागत कितनी आएगी और वित्तीय प्रबंधन क्या होगा। डीपीआर के लिए निविदा जारी की गई है।
- विकास दीक्षित, मुख्य अभियंता (एन.एच.), पीडब्ल्यूडी

Read More राजस्थान में 6000 मेगावाट ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा : राज्य में स्थापित हो बीईएसएस परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

 

Read More जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत