हथिनियों के खाने में जहर मिलाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

हथिनी लक्ष्मी की मौत के बाद तीन और हथिनियां बीमार

हथिनियों के खाने में जहर मिलाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

मंगलवार को मृत हथिनी लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान सैंपल लेकर जाँच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब जयपुर और बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर भेजे जाएंगे।

जयपुर। हाथीगाँव में रहवास कर रही 57 नम्बर हथिनी लक्ष्मी की मौत के बाद तीन और हथिनिया बीमार चल रही है। हाथी मालिक सद्दीक़ खान ने आरोप लगाया कि किसी ने हथिनियों को बाटियों में ज़हर मिलाकर खिलाया है। इसे लेकर थाने में एफ़आईआर भी दर्ज कराई है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ़ हो पाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को मृत हथिनी लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान सैंपल लेकर जाँच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब जयपुर और बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर भेजे जाएंगे। हथिनी की मौत के मामले में दैनिक नवज्योति ने बुधवार को ख़बर भी प्रकाशित की थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना