युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क

युवाओं की भागीदारी और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा का संवाद एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद एवं स्नेह मिलन के माध्यम से पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने पर बळ दिया ।

जयपुर। युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा का संवाद एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवा कांग्रेस की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संगठन की गतिविधियों, युवाओं की भागीदारी और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर संवाद किया।

उन्होंने युवा कांग्रेस को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया गया। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों से अपेक्षा जताई गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाएं और संगठन की विचारधारा तथा कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और संगठन के आगामी कार्यों को लेकर साझा रणनीति तैयार करना रहा। संवाद एवं स्नेह मिलन के माध्यम से पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने पर बळ दिया ।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं