फूड सेफ्टी टीम ने कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण : एक हजार किलो सेब और 250 किलो कीवी कराई नष्ट

विक्रेता ने लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत बताई

फूड सेफ्टी टीम ने कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण : एक हजार किलो सेब और 250 किलो कीवी कराई नष्ट

कोल्ड स्टोरेज के प्रोपराइटर के माध्यम से सेब व्यापारी राजेश यादव को मौके पर बुलाकर खराब हुए सेब को नष्ट कराया गया।

जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत 24 मई से 30 मई तक फलों के रखरखाव उनकी गुणवत्ता एवं फलों को पकाने में उपयोग लिए जा रहे रसायन की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के निर्देशानुसार फूड सेफ्टी टीम ने मुहाना मंडी स्थित अरावली कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। कोल्ड स्टोरेज में लगभग 1000 किलो सेब रखे थे जो खराब हो चुके थे। कोल्ड स्टोरेज के प्रोपराइटर के माध्यम से सेब व्यापारी राजेश यादव को मौके पर बुलाकर खराब हुए सेब को नष्ट कराया गया।

इसकी कीमत विक्रेता ने लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई। कोल्ड स्टोरेज में खराब हो चुके फलों को ज्यूस सेंटरों एवं फुटकर विक्रेताओं को कम कीमत पर बेच दिया जाता है जो इनकी छंटाई कर बेचते हैं। जो आमजन के स्वास्थ्य के खिलवाड़ है। एक अन्य कार्रवाई में मुहाना मंडी में ही स्थित एक फर्म मैसर्स आर एन इंटरनेशनल फ्रूट मर्चेंट कंपनी में लगभग 250 किलो कीवी जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए थी जो कि ट्रांसपोर्टेशन में खराब हो चुकी थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत