पहली बार 14 कैरेट का सोना भी हुआ एक लाख रुपए : चांदी पहुंची साढ़े तीन लाख के पास, जानें क्या है भाव 

एक दिन में चांदी 12,500 रुपए और शुद्ध सोना 1300 रुपए महंगा 

पहली बार 14 कैरेट का सोना भी हुआ एक लाख रुपए : चांदी पहुंची साढ़े तीन लाख के पास, जानें क्या है भाव 

वैश्विक वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में रिकॉर्ड उछाल आया। चांदी 12,500 रुपए बढ़कर 3,41,500 रुपए प्रति किलो, शुद्ध सोना 2,500 रुपए तेज होकर 1,61,300 रुपए प्रति दस ग्राम, जेवराती सोना 1,50,800 रुपए, 14 कैरेट सोना पहली बार 1,00,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

जयपुर। वैश्विक तनाव के चलते ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। चांदी एक दिन में 12,500 रुपए की छलांग लगाकर 3,41,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना ढाई हजार रुपए तेज होकर 1,61,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 1200 रुपए बढ़कर 1,50,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। पहली बार 14 कैरेट सोना 800 रुपए बढ़कर एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सुस्त और मुनाफा वसूली की रफ्तार तेज हो गई है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 3,41,500
शुद्ध सोना 1,61,300
जेवराती सोना 1,50,800
18 कैरेट 1,25,800
14 कैरेट 1,00,000

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन
कैलादेवी मेले (13 मार्च–3 अप्रैल) में निजी बसों के अस्थायी परमिट पर रोक की मांग। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, अस्थायी...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को काफी परेशानी
कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग
एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 
अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत