राजस्थान में नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन, सहकारी विभाग ने दी अनुमति

विभिन्न समितियों के गठन हेतु आदेश जारी किए 

राजस्थान में नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन, सहकारी विभाग ने दी अनुमति
राजस्थान के सहकारी विभाग ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन की अनुमति प्रदान की है।

जयपुर। राजस्थान के सहकारी विभाग ने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन की अनुमति प्रदान की है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जयपुर ने अलवर और खैरथल-तिजारा जिलों में विभिन्न समितियों के गठन हेतु आदेश जारी किए हैं।

इन समितियों के गठन का निर्णय जिला कलेक्टर और संबंधित जिला कमेटियों की अनुशंसा के आधार पर लिया गया। संबंधित पंचायत समितियों को भवन और गोदाम निर्माण हेतु भूमि प्रदान करेंगी। गोदाम निर्माण के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन समितियों को संचालन हेतु राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं होगी। अलवर में 11 समितियों और खैरथल-तिजारा में 6 समितियों का गठन प्रस्तावित है। इन समितियों के पंजीकरण के लिए सहकारिता अधिनियम के नियमों का पालन अनिवार्य होगा। सहकारी विभाग ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी औपचारिकताएं और शर्तें पूरी हों। पंजीकरण के बाद प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि विभाग को भेजी जाएगी। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय