पूर्व पार्षद ने थाने में दी शिकायत, मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप

एपिक नंबर एमसीएम 3202645 जारी 

पूर्व पार्षद ने थाने में दी शिकायत, मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। वार्ड 89 के पूर्व पार्षद अकबरद्दीन ने लालकोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी फॉर्म-7 और झूठी घोषणा के जरिए उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई।

जयपुर। एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की शिकायत पूर्व पार्षद ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने की कथित साजिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वार्ड संख्या 89 से पूर्व पार्षद अकबरद्दीन ने पुलिस थाना लालकोठी में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि उनके नाम को वोटर लिस्ट से हटाने के उद्देश्य से फर्जी और कूटरचित फॉर्म-7 भरकर झूठी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि उनका नाम आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र 53 के वार्ड 89, बूथ संख्या 107 सांगानेरी गेट की मतदाता सूची में क्रम संख्या 692 पर दर्ज है तथा उन्हें एपिक नंबर एमसीएम 3202645 जारी है।

एसआईआर प्रक्रिया के तहत उन्होंने नियमानुसार बीएलओ को परिगणना प्रपत्र जमा करा दिया था। इसी दौरान 15 जनवरी, 2026 को बीएलओ पुष्पा ने उन्हें सूचना दी कि अशोक नामक व्यक्ति ने उनके नाम, मकान नंबर और एपिक नंबर का उपयोग करते हुए फॉर्म-7 जमा कराया है। इस फॉर्म में यह गलत घोषणा की गई कि अकबरद्दीन उक्त पते से स्थानांतरित हो चुके हैं। अकबरद्दीन ने शिकायत में स्पष्ट किया कि वे पिछले 50 वर्षों से उसी मकान में परिवार सहित निवास कर रहे हैं। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग