कांस्टेबल ऑफ़ द मंथ पुरस्कार से छह पुलिसकर्मी सम्मानित, आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना स्थापित

पुरस्कार से पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा मनोबल

कांस्टेबल ऑफ़ द मंथ पुरस्कार से छह पुलिसकर्मी सम्मानित, आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना स्थापित

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में दिसंबर 2025 माह के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समर्पित कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित कांस्टेबल ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने अवार्ड वितरण के दौरान कहा कि जयपुर पुलिस का मूल ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना स्थापित करना।

जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में दिसंबर 2025 माह के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समर्पित कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित "कांस्टेबल ऑफ द मंथ" अवार्ड से सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने अवार्ड वितरण के दौरान कहा कि जयपुर पुलिस का मूल ध्येय आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना स्थापित करना है। इस पुरस्कार से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। सम्मानित पुलिसकर्मियों में जिला पूर्व से गणेश चौधरी (थाना प्रतापनगर) ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों नवीन चौधरी उर्फ लुक्का एवं रवि महावर को गिरफ्तार कर 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।जिला पश्चिम से महेन्द्र कुमार (कार्यालय सहायक, एसीपी सदर) ने तकनीकी सूत्रों से 2012 से फरार वांछित महेश अग्रवाल, सुनिला अग्रवाल एवं चम्मन सिंह को पकड़वाया।

जिला उत्तर से महेश कुमार ने नकबजन समीर शेख उर्फ चांद को गिरफ्तार कर सोने-चांदी की ज्वैलरी एवं अपराध में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की। जिला दक्षिण से हिम्मत सिंह (महिला थाना दक्षिण) ने 28 वर्ष से लंबित धारा 173(8) के प्रकरण का अथक प्रयास से निस्तारण करवाया।यातायात पूर्व से राकेश कुमार ने जेडीए चौराहे पर सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन करते हुए 1259 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कार्यालय से सिताराम ने 16-17 सीसीए पत्रावलियों का संधारण एवं पिछले 10 वर्षों के पुराने रिकॉर्ड की छंटनी-तल्फी का कार्य कुशलतापूर्वक पूरा किया।ये सभी पुलिसकर्मी अपनी लगन, मेहनत और निष्ठा से जयपुर पुलिस की छवि को मजबूत कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना