नकली सोना ठगी गैंग का भंडाफोड़, 2 किलो फर्जी सोना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने आमजन को ऐसे ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी

नकली सोना ठगी गैंग का भंडाफोड़, 2 किलो फर्जी सोना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी अपने पास पॉलिश की हुई नकली सोने जैसी धातु की सामग्री और कुछ सिक्के रखते थे। वे खुदाई के दौरान गड़ा सोना मिलने की कहानी बनाकर लोगों की तत्काल जरूरत का फायदा उठाते थे। भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हुए वे शराब के ठेके जैसी जगहों पर मुलाकात कर जाल में फंसाते थे।

जयपुर। शहर में जमीन में गड़ा सोना मिलने के झांसे देकर आम लोगों से ठगी करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2 किलो नकली सोना, एक चांदी जैसी धातु का सिक्का, एक मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये बरामद किए हैं।पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि खोरा बीसल थाना क्षेत्र में बेनाड फाटक के पास यह ठगी की वारदात की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी हैं- माल सिंह (58 वर्ष), निवासी गांव भट्टागांव सिंहरा, सदर बाजार झांसी (यूपी), वर्तमान में खानाबदोश रेलवे स्टेशन जयपुर; सूरज सॉलकी (29 वर्ष), निवासी बोतला सेक्टर-03, जगदीशपुरा सिकंदरा आगरा (यूपी), वर्तमान में खानाबदोश रेलवे स्टेशन जयपुर; तथा शांति देवी (35 वर्ष), निवासी पंकी पड़ाव कानपुर (यूपी), वर्तमान में खानाबदोश रेलवे स्टेशन जयपुर। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

ठगी का तरीका
आरोपी अपने पास पॉलिश की हुई नकली सोने जैसी धातु की सामग्री और कुछ सिक्के रखते थे। वे खुदाई के दौरान गड़ा सोना मिलने की कहानी बनाकर लोगों की तत्काल जरूरत का फायदा उठाते थे। भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हुए वे शराब के ठेके जैसी जगहों पर मुलाकात कर जाल में फंसाते थे। एक मामले में आरोपी ने परिवादी प्रकाश चंद मीणा को जेसीबी मशीन चलाते समय गड़ा सोना मिलने की बात कहकर लुभाया। उन्होंने पहले नकली सोने का छोटा टुकड़ा देकर 10 हजार रुपये ठगे। बाद में 2 किलो नकली सोना देकर 15 लाख रुपये लेने पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई से आमजन को ऐसे ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। जांच में गैंग के अन्य सदस्यों और पुरानी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह