राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित : मुख्य सचिव बोले- लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें बैंक

हर जरूरतमंद स्ट्रीट वेंडर तक पहुंचे स्वनिधि योजना का लाभ

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित : मुख्य सचिव बोले- लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें बैंक

प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर शासन सचिवालय में मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए बैंकों एवं संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

जयपुर। प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने बैंकों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को समय पर ऋण का लाभ मिल सके। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को किफायती दरों पर पूंजीगत ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए बैंकों एवं संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इसे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। इसके लिए ग्रामीण उत्थान शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैंकों को अपने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां साझा करने तथा फील्ड विजिट व निरीक्षण रिपोर्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक में शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग  रवि जैन, शासन सचिव आयोजना विभाग डॉ. रवि कुमार सुरपुर सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब