कोडीन युक्त कफ सिरप मामला : शुभम जायसवाल का करीबी विकास नर्वे गिरफ्तार, पूछताछ जारी
कोडीन कफ सिरप तस्करी में बड़ी गिरफ्तारी
कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी विकास सिंह नर्वे को नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया गया। वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के सबसे करीबी सहयोगी विकास सिंह नर्वे को वाराणसी पुलिस और स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) ने सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल बॉर्डर के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सरवणन टी. ने बताया कि नर्वे को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह नेपाल भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद विकास सिंह को वाराणसी लाया जा रहा है। विकास के खिलाफ लुकआउट नोटिस के साथ-साथ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।
इस मामले में शैली ट्रेडर्स फर्म के मुखिया भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र और वाराणसी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराध से अर्जित करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को विभिन्न इलाकों में जब्त किया जा चुका है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Oct 2026 15:07:54
फ्रांस में पढ़ाई के भारी बोझ, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के खिलाफ हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन...

Comment List