पूर्व सचिव सामोता और संयुक्त सचिव भड़ाना ने दी सफाई

आरोप निराधार, एफआईआर मुकदमों को प्रभावित करने और जिला संघों को तोड़ने का प्रयास

पूर्व सचिव सामोता और संयुक्त सचिव भड़ाना ने दी सफाई
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव भवानी शंकर सामोता और संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना ने एडहॉक कमेटी द्वारा लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर न्यायालय में चल रहे मुकदमों को प्रभावित करने और जिला संघों को तोड़ने का प्रयास है।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव भवानी शंकर सामोता और संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना ने एडहॉक कमेटी द्वारा लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर न्यायालय में चल रहे मुकदमों को प्रभावित करने और जिला संघों को तोड़ने का प्रयास है। सामोता ने कहा कि वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। सरकार और मीडिया को भ्रमित किया जा रहा है।  

मंगलवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में सामोता ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर में जो आरोप लगाए हैं, उनमें आरपीएल के आयोजन से जुड़े मामलों को छोड़ शेष बिन्दुओं का उनसे कोई लेनानेदा नहीं है। वे दिसम्बर 2022 में आरसीए के सचिव बने, जबकि ये सभी मामले उससे पहले के हैं। आरपीएल के आयोजन के संबंध में सामोता ने कहा कि कार्यकारिणी ने आपसी सहमति से इसके लिए 33 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया और हमने 25 करोड़ में आयोजन करा दिया। आयोजन से जुड़े सभी कार्यों के लिए फर्मों को कार्यादेश टेंडर प्रक्रिया और कार्यकारिणी की सहमति से ही जारी किए गए।

एडहॉक कमेटी पर उठाए सवाल
सामोता ने एडहॉक कमेटी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नये चुनाव कराने के लिए अब तक क्या किया गया। एडहॉक कमेटी ने स्पोर्ट्स एक्ट और आरसीए विधान की अवहेलना की, एथिक्स ऑफिसर की जगह पुलिस पर भरोसा जताया। रजिस्ट्रार के समक्ष उठाए बिन्दुओं का एफआईआर में कोई हवाला नहीं। एफआईआर में बताए 6 में से 5 इवेंट हमारे कार्यकाल में नहीं हुए। 

स्टेडियम को प्राइवेट एजेंसी को सौंपने की साजिश
सामोता ने कहा कि एडहॉक कमेटी ने स्टेडियम के एमओयू के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया और न ही अब तक आरसीए दफ्तर के ताले खुलवाए गए। इसका असर खेल और खिलाड़ियों पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसएमएस स्टेडियम को अब एक प्राइवेट संस्था को सौंपने की साजिश रची जा रही है। 

Read More एसएमएस अस्पताल में दुर्लभ सर्जरी : लिवर, प्लीहा और फेफड़े के हाइडेटिड सिस्ट का एक साथ सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

20 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों का भविष्य अंधेरे में
पूर्व संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना ने कहा कि मार्च में एडहॉक कमेटी का गठन होने के बाद से आरसीए का कोई भी टूर्नामेंट नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि सीनियर और एज ग्रुप के विभिन्न टूर्नामेंटों के लिए प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी वर्षभर तैयारी करते हैं, ताकि अच्छा प्रदर्शन कर राजस्थान टीम में चयन के लिए दावेदारी कर सकें। लेकिन घरेलू सत्र का एक भी टूर्नामेंट नहीं होने से युवा खिलाड़ियों का पूरा साल बरबाद हो गया।

Read More कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई