राजसमंद में कार एवं ट्रेलर की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में धानिन मानसिंह जी का गुड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई।

जयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर गुरुवार कार और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में धानिन मानसिंह जी का गुड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई जो सभी एक ही परिवार के है।

मृतकों की शिनाख्त दीनबंधु उपाध्याय (32), पुरुषोत्तम उपाध्याय (40) उनकी पत्नी रेणु उपाध्याय (34) और मनसुख देवी उपाध्याय (68) निवासी केलवाड़ा राजसमंद के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, जिला कलेक्टर डॉक्टर भंवरलाल और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। सभी शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Read More रीको की बड़ी पहल : राजस्थान वित्त निगम को संपत्ति विक्रय के लिए सशर्त एनओसी मंजूर, भूखंड किए थे आवंटित

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ