नि:शुल्क संगीत और प्रशिक्षण शिविर शुरू

यक्तित्व विकास में मदद मिलती हैं

नि:शुल्क संगीत और प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपने देश-प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को जानने का अवसर भी मिलता है।

जयपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रादेशिक कार्यालय ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए बच्चों व सभी व्यस्कों के लिए विभाग के प्रदर्शकों के माध्यम से संगीत व नृत्य का प्रशिक्षण देने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। शिविर का उद्घाटन विभाग की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने दीप प्रज्वल्लित कर के किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चें अगर शिक्षा के साथ नई विधा सीखते हैं, तो इससे उनके व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपने देश-प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को जानने का अवसर भी मिलता है। विभाग के संयुक्त निदेशक रामखिलाड़ी मीणा ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर व पुष्प अर्पित कर शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। 

मीणा ने बताया कि यह शिविर 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक केंद्रीय सदन परिसर के ए-ब्लॉक में नि:शुल्क आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सूचना कार्यालय जयपुर व केंद्रीय संचार ब्यूरो के सभी अधिकारी-कर्मचारियों सहित प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद रहे।

Tags: training

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना