हत्या से लेकर एनडीपीएस तक : 25 कुख्यात बदमाश पुलिस के रडार पर, 5 लाख रुपए तक का है इनाम; गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाशों पर 5 लाख रुपए तक इनाम घोषित

कुछ का संबंध अंतरराज्यीय गिरोहों एवं कुख्यात गैंगों से भी बताया

हत्या से लेकर एनडीपीएस तक : 25 कुख्यात बदमाश पुलिस के रडार पर, 5 लाख रुपए तक का है इनाम; गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाशों पर 5 लाख रुपए तक इनाम घोषित

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधियों की पहचान सार्वजनिक करने और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तैयार की गई है।

जयपुर। राज्य पुलिस ने संगठित अपराध और गंभीर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से राज्य स्तर पर चिन्हित 25 सर्वाधिक सक्रिय बदमाशों की सूची जारी की है। इनमें से कई बदमाश लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। इन बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। सूची में शामिल कई अपराधी लंबे समय से फरार हैं और कुछ का संबंध अंतरराज्यीय गिरोहों एवं कुख्यात गैंगों से भी बताया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधियों की पहचान सार्वजनिक करने और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तैयार की गई है। सूचना देने वालों को घोषित इनाम देने के साथ उनकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इन बदमाशों के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को घोषित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Read More राजस्थान विधानसभा : मापदंड पूरे करने पर ही प्रागपुरा नगर पालिका का होगा क्रमोन्नयन, मंत्री ने दिया जवाब 

Tags: criminals

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी